Newswahni

पुलिस ने मेरे बेटे के प्राइवेट पार्ट में गोली मारी भरत तिवारी की मां ने बयां किया दर्द बहन ने भी लगाया बड़ा…



भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर में हर दिन नए-नए दावे किए जा रहे हैं। अब उनकी मां ने दावा किया है कि भरत को पुलिसवालों ने प्राइवेट पार्ट में भी गोली मारी थी।

भरत तिवारी की मां ने कहा कि पुलिसवालों ने गाड़ी में भी उसे 2 गोली मारी थी। वहीं, भरत की बहन ने भी इस मामले में पुलिसवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भरत की मां और बहन ने आरोप लगाया है कि सरेंडर करने के बाद पुलिसवालों ने भरत को 3 गोलियां मारी। मां आशा देवी ने कहा कि केस त हो गईल, अब सजा हो जाई तब नू जानब। आपको बता दें कि आशा देवी ने इस घटना पर न्याय मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी अपना भरोसा जताया है।

भोजपुर जिले के बिलौटी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय छात्र और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट भरत भूषण तिवारी की 17 जून को एक पुलिस ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी।

स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार को उजागर करने और बाढ़ प्रभावित लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए पहचाने जाने वाले तिवारी ने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए चर्चा बटोरी थी, जिनमें उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की आलोचना की थी।

एनकाउंटर से पहले, उन्होंने अवैध हथियार दिखाते हुए और प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी देते हुए वीडियो पोस्ट किए थे। बिहार पुलिस के अनुसार, तिवारी ने उन्हें पकड़ने के लिए चलाए गए ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे स्टेशन टास्क फोर्स के जवानों को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

हालांकि, उनके परिवार और समर्थक इस बात को नहीं मानते हैं। वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन वीडियो का हवाला देते हैं जिनमें कथित तौर पर तिवारी को गोलीबारी से पहले अपना हथियार फेंकते हुए दिखाया गया है; उनका दावा है कि गोली लगने के समय उन्होंने पहले ही सरेंडर कर दिया था।

बिहार पुलिस ने पुष्टि की है कि भरत तिवारी की मौत के मामले में जगदीशपुर के SDPO राजेश कुमार शर्मा, शाहपुर के पूर्व SHO राजेश कुमार मलाकार और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की गई है। भोजपुर के SP राज ने पुष्टि की कि यह FIR तिवारी की मां आशा देवी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top