Newswahni

समस्तीपुर के केंदों पर सिपाही भर्ती की परीक्षा हजार परीक्षार्थी ले रहे हैं भाग बजे के बाद सेंटर में एंट्री नहीं…




समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा शहर के 12 परीक्षा सेंटर पर होगी। जिसमें 5083 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह 8 से 9 तक एंट्री दी गई है। 10 बजे से आयोजित होने वाली परीक्षा में 9 के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस वालों की तैनाती की गई है। इसके अलावा उड़न दस्ता की भी टीम लगाई गई है। जो किसी भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच करेगी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर नजर रखी जा रही है। जून महीने की पहले सप्ताह में आयोजित हुई सिपाही भर्ती की परीक्षा में जिले से 4 सॉल्वर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से जिले में लगातार पुलिस सतर्क मोड में रहती है।
रेलवे ने भी विशेष ट्रेनों का किया परिचालन परीक्षा में जुटने वाली स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन ने मंडल के आठ अलग-अलग स्टेशनों से आठ परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन समस्तीपुर से पाटलिपुत्र के बीच दोपहर 2:15 पर खुलेगी। इसके अलावा सुपौल-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 2:15, बेतिया-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन 2:15, पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन 2:30, मधुबनी-भबुआ रोड परीक्षा स्पेशल ट्रेन 2:30, मधुबनी-गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन 1:30, मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन 2:30 और दरभंगा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 2:30 पर खुलेगी। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने से परीक्षार्थियों को आसानी होगी। उन्होंने आह्वान भी किया है कि परीक्षार्थी संयमित होकर ट्रेनों में यात्रा करें। ट्रेन की बगियां को नुकसान न पहुंचावें। पिछली बार ट्रेन की कई बोगियों के सीटों को फाड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top