Newswahni

सिर्फ तोड़ने वालों को क्यों दोष दें टूटने वाले भी बदमाश हैं ऑपरेशन टाइगर पर कांग्रेस नेता ने कह दी बड़ी बात उद्धव…



महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों सियासी उठा-पठक जारी है। ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने का ऐलान कर दिया। मुंबई में सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन सांसदों ने अपने फैसले की घोषणा की। अब इस घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ऑपरेशन टाइगर को लेकर जो कहा वो सुनकर उद्धव ठाकरे को मिर्ची लगना तय माना जा रहा है।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने ऑपरेशन टाइगर पर कहा, “सिर्फ तोड़ने वालों को क्यों दोष दें, टूटने वाले भी बदमाश हैं। अगर वे पार्टी छोड़कर नहीं जाते, तो दूसरे उन्हें अपनी पार्टी में शामिल नहीं करते। कल हमने एक सांसद का बयान सुना, यह क्या मतलब है कि विपक्ष से चुनाव जीतो, और फिर कहो कि कोई काम नहीं हो रहा है, और सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो जाओ। क्या इसका मतलब यह है कि विपक्ष में कोई नहीं रहना चाहिए?।”

ऑपरेशन टाइगर पर क्या बोले कांग्रेस नेता?

विजय वडेट्टीवार ने तंज कसते हुए आगे कहा, जिनकी पार्टी है वे अपनी पार्टी संभाले। जाने वालों-आने वालों को कोई कितना संभालेगा? हालांकि कांग्रेस नेता ने ऑपरेशन टाइगर की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा,  ।”इस तरह के ‘ऑपरेशन’ और नहीं होने चाहिए। इससे जनता में गलत संदेश जाता है और इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ सकता है।”

इन 6 बागी सांसदों ने थामा शिंदे गुट का दामन

शिवसेना UBT के 6 बागी सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया। शामिल होने वाले सांसदों में संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर शामिल हैं। ये सभी पहले शिवसेना (UBT) के टिकट पर सांसद चुने गए थे।

एकनाथ शिंदे ने बागी सांसदों के लिए क्या कहा?

बागी सांसदों के शामिल होने के बाद मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा ‘ छह शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसदों ने शिवसेना में शामिल हो गए हैं और उन्होंने कहा कि यह 2022 के राजनीतिक विभाजन की निरंतरता है जिसका उद्देश्य “मूल शिवसेना को बचाना” है।’ आगे उन्होंने कहा ‘सांसदों ने किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top