Newswahni

मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग फैक्ट्री में लाखों का सामान जलकर राख फायर ब्रिगेड ने पाया काबू कोई हताहत नहीं…




मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धुएं और लपटों से घिर गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री के भीतर रखा कच्चा माल, तैयार सामान और कई मशीनें जलकर राख हो गई। घटना बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-वन स्थित श्री कृष्णा फैक्ट्री की है। धुएं का गुबार देख फैली अफरातफरी फैक्ट्री से उठते धुएं को देखकर आसपास की इकाइयों में काम कर रहे मजदूर और स्थानीय लोग बाहर निकल आए। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में भी अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा अग्निशमन विभाग ने आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर चार बड़ी और दो छोटी दमकल गाड़ियां भेजी। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को नुकसान होने से बचा लिया गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फैक्ट्री मालिक की लापरवाही पर उठे सवाल अग्निशमन पदाधिकारी आर.एन. पांडे ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। विभाग की ओर से पहले भी फैक्ट्री प्रबंधन को आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कई बार नोटिस और अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन इस दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। आग लगने के बाद भी फैक्ट्री मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top