![]()
भागलपुर में खराब पड़ी जुगाड़ी गाड़ी में पीछे से बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस ने नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा कि सोमवार को दोनों युवक नवगछिया से रूम खाली कर खरीक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीरबन्ना चौक के पास पहले से नुकीले रॉड से लदी खराब जुगाड़ गाड़ी में उनकी बाइक लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पीछे से टकरा गई। बाइक चला रहे युवक के शरीर में नुकीले रॉड धंस गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवकों के पास से किताबें मिली करीब 15 मिनट बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे जुगाड़ गाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर लिया। क्षतिग्रस्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मृतक और घायल की पहचान करने में जुटी है। उनके पास से भारी मात्रा में किताबें और कॉपियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link