Newswahni

कई खिड़कियों बालकनी से कूदे तो कुछ ने छत से लगाई छलांग लखनऊ के कोचिंग सेंटर में कैसे लगी आग धूं धूं कर…



लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें इमारत से शव निकाले गए और घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस मामले में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बयान आया है। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया है। वहीं, CM योगी आदित्यनाथ ने DGP को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं और अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए एक पोस्ट में लिखा गया, “उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM मोदी”

आग ने कई मंजिला इमारत के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक लाइब्रेरी, कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, एनिमेशन सेंटर और पेट शॉप थी। आग बुझाने वाली टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही इमारत से धुएं के गुबार उठते देखे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरजेंसी टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने कई छात्रों को बचा लिया था। अफरातफरी के बीच, आग और धुएं से बचने की कोशिश में कुछ छात्र पहली मंजिल से कूद गए, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय निवासी अमन ने ANI को बताया, “जब हम मौके पर पहुंचे, तो हमने इमारत से घना धुआं निकलते देखा। हम पांच-छह लोगों को बचाने में कामयाब रहे। घबराहट में एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हुए थे।”

आपको बता दें कि आग लगने के बाद अफरातफरी के माहौल में कई छात्र खिड़कियों-बालकनी से कूदे तो कई छत से कूद गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top