Newswahni

मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है डॉ जायसवाल…




भास्कर न्यूज| अररिया भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, अररिया में विकसित भारत का संकल्प सम्मेलन एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। बैठक के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल थे। इस अवसर पर जिले के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि जनधन खातों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचने लगा है, जिससे लगभग 70 प्रतिशत भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। प्रधानमंत्री मोदी के ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा के संकल्प ने देश में पारदर्शिता और जवाबदेही की नई संस्कृति स्थापित की है। डॉ. जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर केंद्र एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा यह सुनिश्चित करें कि पात्र लाभार्थियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि विकसित भारत हमारा संकल्प है, विकास हमारा लक्ष्य है और जनकल्याण हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य जयरानी यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल वहाब, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, फारबिसगंज के निवर्तमान विधायक विद्यासागर केसरी, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन कुमार यादव, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव, जिला प्रवक्ता गणेश शंकर ठाकुर, जिला मंत्री कनकलता झा, सुष्मिता ठाकुर, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला सहित जिले के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रबुद्धजन एवं सैकड़ों समर्पित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंत्री ने कहा कि आज जब दुनिया के कई देश विभिन्न संकटों और संघर्षों से जूझ रहे हैं, तब भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराना किसी भी सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है, जो मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में निराशा, भ्रष्टाचार और घोटालों का माहौल था, जबकि पिछले 12 वर्षों में विकास और जनसेवा की राजनीति को नई पहचान मिली है। उन्होंने तीन तलाक की समाप्ति, धारा 370 की समाप्ति, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, गरीबों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां बताया। 80 करोड़ लोगों को मिल रहा खाद्यान



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top