Newswahni

चरित्रहनन बर्दाश् त नहीं अनुष् का के भाई आकाश पर फायर हुए तेज प्रताप यादव जानिए क्या है पूरा मामला और बीच में…



जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। तेज प्रताप ने एक्स के जरिए लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने क्लियर कहा कि उनके खिलाफ झूठा और मनगढंत एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी छवि को खराब और जनविश्वास को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि अनुष्का के भाई आकाश यादव ने गुरुवार को तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आकाश यादव की माने तो, तेज प्रताप यादव ने उनसे कहा है कि अगर उन्हें उनकी पत्नी से मिलने से रोका गया तो उज्जैनी का अपहरण कर दिया जाएगा। साथ ही हिंसक परिणाम भी भुगतने पड़ेंगे।

आकाश यादव ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 6 जून को तेज प्रताप यादव अपने साथी मोती लाल यादव के साथ पटना के पाटलिपुत्र इलाके स्थित उनके घर पहुंचे थे। उस समय वह घर पर नहीं थे और खाटूश्याम गए हुए थे। आकाश यादव के अनुसार, उनकी गैरमौजूदगी में तेज प्रताप यादव और उनके साथी ने घर में जबरन घुसने की कोशिश की। साथ ही घर के लोगों को धमकी भी दी गई।

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा

आकाश यादव के आरोपों को गलत बताते हुए तेज प्रताप ने एक्स पर लिखा, ‘यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस व्यक्ति को उसके अभद्र, अपमानजनक, धमकीपूर्ण और असामाजिक व्यवहार के संबंध में विधिवत कानूनी नोटिस भेजा गया, उसने अपनी गलती स्वीकार करने या खेद व्यक्त करने के बजाय प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर मेरे विरुद्ध एक झूठी एवं मनगढ़ंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने का प्रयास किया है’।

आगे यह भी लिखा, यह स्पष्ट रूप से मेरी सार्वजनिक छवि, सामाजिक प्रतिष्ठा और वर्षों से अर्जित जनविश्वास को धूमिल करने का एक सुनियोजित प्रयास प्रतीत होता है। मैं एक सार्वजनिक जीवन से जुड़ा व्यक्ति हूं और सदैव कानून, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करता आया हूं। लेकिन मेरी जनसुलभता, विनम्रता और लोगों से जुड़े रहने की प्रवृत्ति को कोई मेरी कमजोरी समझने की भूल न करें’।

‘चरित्रहनन या कानून के दुरुपयोग को सहन करूंगा’

तेज प्रताप ने यह भी लिखा- ‘सार्वजनिक जीवन में होने का अर्थ यह नहीं कि मैं असभ्यता, झूठ, चरित्रहनन या कानून के दुरुपयोग को सहन करूंगा। मैं इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण, भ्रामक और तथ्यहीन कार्रवाइयों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। कानून का दुरुपयोग कर झूठी कहानियां गढ़ना न केवल न्याय व्यवस्था का अपमान है, बल्कि सत्य और नैतिकता पर भी सीधा प्रहार है’।

तेज प्रताप ने लिखा- ‘मुझे न्यायपालिका, कानून और संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा विश्वास है। सत्य तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सामने आएगा और हर झूठ का पर्दाफाश होगा। साथ ही, मैं अपने सम्मान, प्रतिष्ठा और जनविश्वास को क्षति पहुंचाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध उपलब्ध सभी कानूनी उपायों का उपयोग करते हुए कठोरतम कार्रवाई करूंगा। सत्य को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन झूठ को बार-बार सहारे ढूंढने पड़ते हैं’।

यह भी लिखा कि ‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि न तो मैं किसी प्रकार के दबाव में आने वाला हूं, न ही झूठे आरोपों और दुष्प्रचार से विचलित होने वाला हूं। मेरी प्रतिबद्धता सत्य, न्याय और जनता के विश्वास के प्रति है और उसकी रक्षा के लिए मैं हर वैधानिक कदम उठाऊंगा। झूठ, भय और साजिश के आगे न कभी झुका हूं, न झुकूंगा। सत्य की विजय निश्चित है।’

आकाश का आरोप- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई धमकी

आकाश यादव ने तेज प्रताप के खिलाफ पटना कोर्ट में नालसी मुकदमा दर्ज करा दिया है और आरोप लगाया कि वो उनकी भांजी उज्जैनी से मिलने घर में जबरन घुस आए थे। आकाश का आरोप है कि उज्जैनी समेत उनका परिवार खतरा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उसी रात खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताकर एक आदमी ने उन्हें विदेश से फोन करके भी धमकाया है।

उज्जैनी को बेटी मानने से तेज प्रताप ने कर दिया था इंकार

अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का जन्म फरवरी के पहले हफ्ते में हुआ था। तब तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उनका नाम इन दोनों से जोड़कर बदनाम करने की साजिश चल रही है। तेज प्रताप ने कहा था कि जिनके साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उनका संबंध आकाश भाटी नाम के आदमी से है। तेज प्रताप और अनुष्का यादव का विवाद तब से ठंडे बस्ते में पड़ा था। लेकिन अब आकाश के कोर्ट पहुंचने से वो सारी बातें फिर से उठने लगी हैं।

याद दिला दें कि तेज प्रताप के सोशल मीडिया हैंडल पर अनुष्का यादव के साथ उनकी फोटो छपी थी और कहा गया था कि दोनों कई साल से रिलेशनशिप में हैं। बाद में वह पोस्ट डिलीट हो गया और तेज प्रताप ने कहा कि उनके हैंडल को हैक करके बदनाम करने की कोशिश हुई है। लालू ने इसके बाद तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। काफी समय बाद दोनों के बीच हाल के दिनों से गर्माहट लौट रही है। तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के जन्मदिन पर गाजियाबाद में आयोजित पार्टी में भी पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra: दहेज की डिमांड, हर पल CCTV से निगरानी और मारपीट…शादी के 45 दिन बाद ही महिला ने की खुदकुशी; डॉक्‍टर पति गिरफ्तार



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top