![]()
मुंगेर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश न होने के कारण अत्यधिक गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह होते ही तेज धूप के कारण खासकर बाजार और न्यायालय जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान की बात करें तो, मुंगेर में आज दोपहर 12 बजे 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि ‘फीलिंग लाइक’ तापमान 44 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर भी मायूसी छाई हुई है। किसानों का कहना है कि वे बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि धान की बिचड़ा (नर्सरी) लगाई जा सके और समय पर धान की रोपाई हो सके। किसानों ने बताया कि यदि वे मशीन से पानी देकर धान की बिचड़ा लगाते हैं और उसके बाद बारिश नहीं होती, तो अत्यधिक धूप के कारण बिचड़ा जल जाता है। इससे उनकी मेहनत और पैसे दोनों बर्बाद हो जाते हैं।
Source link