Newswahni

अखिलेश बाबू छिप छिप कर मुंबई क्यों जा रहे हो यहां जो भाग रहे हैं उन्हें कौन देखेगा कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में…


OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासभा चीफ ओपी राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर प्रहार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा प्रमुख मुंबई क्यों जा रहे हैं। उन्हें वहां से ज्यादा यहां की चिंता होनी चाहिए।  

ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘अखिलेश बाबू छिप-छिप के मुंबई क्यों जा रहे हो? अरे वहां तो केवल दो ही विधायक हैं, वो टूट जाएंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है। यहां वाले जो भागने की तैयारी में हैं, उन्हें कौन देखेगा?’

सपा के भीतर बात आगे बढ़ चुकी है- राजभर

उन्होंने आगे लिखा, ‘मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपने सांसदों को कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में ले जाना चाहते हैं, वो हो नहीं पाएगा। क्योंकि मैंने जो कहा है न कि सपा में गड़बड़ चल रहा है, ये स्क्रीन शॉट उसका एक नमूनाभर है। बात इससे आगे जा चुकी है।’

बची पार्टी का अध्यक्ष चाचा ही बनेगा- राजभर

इससे पहले राजभर ने शुक्रवार को किए एक पोस्ट में लिखा था, ‘बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा (शिवपाल यादव) ही बनेगा, क्योंकि वही पार्टी को फिर से खड़ा कर सकते हैं।’

रुचि वीरा का जिक्र कर क्या बोले कैबिनेट मंत्री?

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी लिखा कि समाजवादी पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। राजभर ने सपा सांसद रुचि वीरा का जिक्र करते हुए कहा कि सपाई से अब हर कोई दूर हो रहा है।

‘बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व बागी बलिया का लाल करेगा’

इसके अलावा ओपी राजभर ने गुरुवार को सपा सांसदों के टूटने को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि ‘सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है। योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी।’

सांसद बचाओ अभियान शुरू करें अखिलेश- राजभर

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।’

यह भी पढ़ें: ‘चेहरा उतरा और आत्मविश्वास शून्य क्यों था…’, अखिलेश यादव ने CM योगी के अयोध्या में दिए भाषण पर किया प्रहार, बोले- बयान कम, धमकी ज्यादा लगी
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top