Newswahni

गयाजी में तेज रफ्तार कार आपस में टकराई अनियंत्रित गाड़ी बिजली पोल तोड़ते हुए दुकान में घुसी दुकानदार गंभीर रूप से घायल…




गयाजी में गुरुवार रात ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार 2 कार आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के माड़नपुर स्थित खटकाचक हाईवे के पास की है। जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन हाईवे की ओर तेज गति से बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक ने दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित गाड़ी पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराया और फिर पास की एक गुमटीनुमा दुकान में जा घुसा। उस समय दुकान के अंदर मौजूद संचालक वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दुकानदार को बाहर निकाला हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त गुमटी के अंदर फंसे दुकानदार को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बाद में घायल को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बीच सड़क से गाड़ी को हटवाया सूचना मिलते ही विष्णुपद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, विष्णुपद थाना के एसआई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ओवरटेक के दौरान हुई टक्कर का प्रतीत हो रहा है। एक वाहन में परिवार के सदस्य सवार थे, जबकि दूसरे में दो लोग मौजूद थे। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन दुकानदार को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top