Newswahni

नवादा में अनाथ बच्चे को दंपत्ति ने लिया गोद शास्विक राज नाम रखा गया जिलाधिकारी ने सौंपा…




नवादा स्थित दत्तक गृह में एक अनाथ बच्चे को नया परिवार मिला है। पटना निवासी शशि कुमार सिंह और सारिका कुमारी ने नन्हे अनुज को गोद लिया। दंपति ने बच्चे का नाम ‘शास्विक राज’ रखा। दंपति पिछले चार वर्षों से एक बच्चे की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज अनुज को गोद लेने के साथ उनकी यह प्रतीक्षा समाप्त हो गई। इस कदम से बच्चे को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण भविष्य मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कराने के बाद बच्चे को उसके नए अभिभावकों को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दत्तक ग्रहण केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि दो अधूरी कहानियों के मिलन की यात्रा है, जहां एक बच्चे को परिवार और एक परिवार को अपना बच्चा मिलता है। डीएम ने कहा कि मातृत्व और पितृत्व केवल जन्म देने से नहीं, बल्कि प्यार, जिम्मेदारी और समर्पण से सिद्ध होता है। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top