Newswahni

एक खुलासे से क्यों कांप रहे हैं अखिलेश मेरे पास फाइलों का पुलिंदा है खनन और गोमती रिवर फ्रंट का पैसा कहां खपा…



सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपन एक बयान ना सिर्फ यूपी के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि एक बार फिर अपनी ही पुरानी पार्टी के साथ जुबानी जंग भी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में सपा में टूट के उनके दावे को लेकर अखिलेश यादव तिलमिला उठे हैं। अब दोनों  बीच सोशल मीडिया पर तीखे आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राजभर ने दावा किया है कि ‘आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी (SP) में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है। उनके इस बयान पर सपा की ओर से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं,सोशल मीडिया पर राजभर और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। अब सपा प्रमुख के आरोपों का ओपी राजभर ने X पर करार पलटवार किया है।

राजभर ने डिंपल यादव का नाम लेकर किया बड़ा दावा

अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए ओपी राजभर ने डिंपल यादव और राम गोपाल यादव का नाम लेकर जवाब दिया है। X पोस्ट में लिखा, खनन और गोमती रिवर फ्रंट का पैसा कहां खपा रहे हैं ये बात डिंपल, राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव के अलावा ओम प्रकाश राजभर को भी पता है। एक खुलासे से आपकी ये हालत हो गई। फाइलों का पूरा पुलिंदा लेकर बैठा हूं। कांप क्यों रहे हो अखिलेश? आंख खोलते ही बलिया फोन मिला दिए न?

अखिलेश ने राजभर पर लगाया था घोटाले का आरोप

इससे पहले अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ओम प्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाए थे। अखिलेश ने लिखा था कि राजभर के विभाग में अधिकारी और ठेकेदार मिलकर उनकी तलाश में “पंचायत” कर रहे हैं।

राजभर को बता दिया ‘अफवाही’ मंत्री 

टिकटार्थियों के बाद अधिकारी और ठेकेदार मिलके कर रहे हैं ‘ढुंढाई पंचायत’। कल तक तो ‘अफवाही’ मंत्री जी को केवल वो भावी प्रत्याशी ही ढूंढ रहे थे जिनसे इन्होंने टिकट के नाम पर एडवांस वसूल लिया था, लेकिन अब जो जान गये हैं कि ‘30 सीट’ की बात अफवाह है। न तो इन्हें एक भी सीट मिल रही है और ले-देकर मिल भी गई तो भी ये जीतनेवाले नहीं हैं।

इनकी सच्चाई बाहर आते ही अब तो सुना है, वो एई, जेई और एएमए अधिकारी और विभागीय ठेकेदार भी इनको ढूंढने के लिए मिल-बैठकर ‘पंचायत’ कर रहे हैं, जिनसे ट्रांसफर-पोस्टिंग व कॉन्ट्रैक्ट दिलवाने के नाम पर इन्होंने एडवांस वसूल लिया है।  जिस काली-कमाई के पैसे के बल पर इनके ‘बड़े बोल’ निकल रहे हैं, अब वो पैसा ही इनके खिलाफ ‘पंचायत’ बैठा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top