![]()
भागलपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप निजी क्लीनिक के संचालक सह डॉक्टर पर लगा है। महिला की शिकायत पर सन्हौला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस को दिए आवेदन में युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर लगातार 10 साल तक यौन शोषण करता रहा। शादी के लिए बोलने पर कहता था कि कर लेंगे, अभी कुछ दिन रूको। बार-बार कुछ ना कुछ बहाना बना देता था। थक-हारकर मजबूरन न्याय के लिए पुलिस और कानून का सहारा लेना पड़ रहा है। मोहम्मद इम्तियाज सन्हौला बाजार में क्लीनिक चलाता है। दस साल पहले उसके पिता गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इलाज के सिलसिले में अक्सर क्लीनिक पर जाती थी। इलाज के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। कब एक-दूसरे के करीब आ गए पता ही नहीं चला। इस बीच उसने शादी का झांसा देकर कई बार रिलेशन बनाया। उसने भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। उसे जीवनसाथी बनाएगा। इसी विश्वास के कारण उसने पूरा भरोसा किया। ‘शादी का भरोसा देकर बनाता रहा संबंध’ भास्कर से बातचीत पीड़िता ने कहा कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी वह शादी की बात करती थी तो वो कुछ समय इंतजार करने की बात कहता था। कभी पारिवारिक कारणों का हवाला देता, तो कभी आर्थिक स्थिति का। पिछले दस वर्षों के दौरान कई बार उसने शारीरिक संबंध बनाए गए। हर बार यही विश्वास दिलाया कि जल्द ही दोनों की शादी होगी। इसी भरोसे पर उसने कभी किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। रिश्ते को वैवाहिक भविष्य की उम्मीद के साथ निभाती रहीं। इम्तियाज उसे पत्नी की तरह रखता था। भविष्य को लेकर बड़े-बड़े वादे करता था, लेकिन समय बीतने के साथ उसकी नीयत बदल गई।
जब शादी की बात आई तो लड़का बदल गया युवती के अनुसार पिछले कुछ महीनों से उसने शादी को लेकर स्पष्ट जवाब मांगना शुरू किया। उम्र बढ़ने और सामाजिक दबाव को देखते हुए वह अब रिश्ते को औपचारिक रूप देना चाहती थी। इस दौरान उसका व्यवहार अचानक बदल गया। पहले जो व्यक्ति हर समय साथ रहने और शादी करने की बात करता था, वही अब मिलने से बचने लगा। फोन कॉल का जवाब देना कम कर दिया गया। मुलाकात करने से भी कतराने लगा। इस बदलाव का कारण पूछा तो बहाना बनाने लगा। प्रेशर देने पर उसने साफ तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। क्लीनिक पर जाने पर गाली-गलौज का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह इम्तियाज से बातचीत करने और शादी को लेकर जवाब मांगने उसके क्लीनिक पहुंचती थी, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था। आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज की गई। कई बार उसे अपमानित कर वहां से भगा दिया गया। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। दस वर्षों तक साथ निभाने और शादी का भरोसा देने के बाद अब पहचानने तक से इंकार कर रहा है। इसी वजह से उसने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना। उसने लंबे समय तक किसी को इस बारे में जानकारी नहीं दी। उसे उम्मीद थी कि वो अपना वादा पूरा करेगा और दोनों की शादी हो जाएगी। समाज में बदनामी के डर और रिश्ते के भविष्य को देखते हुए उसने हमेशा धैर्य बनाए रखा। कई बार परिवार के लोगों ने भी शादी के बारे में सवाल किए, लेकिन वह हर बार जल्द शादी होने की बात कहकर उन्हें समझाती रही। जब उसे यह विश्वास हो गया कि आरोपी अब किसी भी हालत में शादी नहीं करेगा, तब उसने न्याय के लिए पुलिस की शरण लेने का फैसला किया। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Source link