बिहार सरकार की तरफ से 21 लाख रुपए का चेक श्रेया राय को सौंपा गया। श्रेया श्राद्धकर्म से पहले ही चेक लेकर अपने घर चली गई। दरअसल, शुभम और श्रेया की अगले साल शादी होनी थी। दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके थे, यह जानकारी शुभम की फैमिली को नहीं थी। इसलिए कानूनन तौर पर सरकार ने श्रेया को शुभम की पत्नी मानकर सहायता दी। शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा कहते हैं, “अगर मेरे बेटे ने सच में श्रेया से शादी की थी तो वह मेरी बहू है और चेक पाने की हकदार भी, लेकिन पत्नी का फर्ज निभाना भी तो चाहिए था। पति के श्राद्धकर्म से पहले ही वो चेक लेकर अपने घर चली गई”
Source link