Newswahni

दरभंगा में आज एकदिवसीय जॉब कैंप सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती रुपए तक मिलेगी सैलरी…




दरभंगा में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आज(18 जून 2026) एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मानीपुर प्रखंड के एसडीसी केवाइपी सेंटर में कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जहां गार्डियंस सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कपंनी में 100 पदों पर भर्ती होगी। योग्यता एवं आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI पास, डिप्लोमा और स्नातक पास आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष कितनी होगी सैलरी चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से हर महीने 18,500 से 22,500 रुपए सैलरी दी जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत कई पदों पर भर्ती होगी। सिर्फ पुरूष अभ्यर्थी ही इसमें शामिल हो सकते हैं। कैंप पूरी तरह से निशुल्क है, एक रुपए भी देने की जरूरत नहीं है। निबंधन कराना अनिवार्य जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (05)



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top