Newswahni

जमुई पुलिस ने युवकों को कट्टे सहित पकड़ा आपराधिक घटना की फिराक में थे लूट स्नैचिंग की बात मानी…




जमुई म्विन लछुआड़ थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने गश्ती के दौरान रघुनाथपुर बहियार के पास इन्हें पकड़ा। लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे पुलिस टीम केनुई गांव के आसपास नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने तत्काल पीछा शुरू किया पुलिस टीम में शामिल एसआई विकास कुमार और अन्य जवानों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। हालांकि, पुलिस को देखकर तीनों युवक बाइक की रफ्तार बढ़ाकर रघुनाथपुर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने तत्काल उनका पीछा शुरू किया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की गई। घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी कबूल की गिरफ्तार युवकों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी परशुराम पांडेय, अंकित कुमार और रिशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने सड़क लूट और छिनतई जैसी घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी कबूल की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top