Newswahni

बक्सर में शातिर बैग चोर गिरफ्तार और ने चोरी का सामान बरामद किया




बक्सर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का काफी सामान भी बरामद किया है। यह कार्रवाई हाल ही में पाटलिपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस और अहमदाबाद एक्सप्रेस में हुई बैग चोरी की घटनाओं के बाद की गई। दोनों ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी होने की शिकायतें मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने जांच शुरू की। जांच के दौरान रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक ट्रॉली बैग लेकर जाते हुए दिखा, जिसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की। सूरज का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान सूरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, सूरज का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पहले भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। सूचना के आधार पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बक्सर शहर के पांडे पट्टी इलाके में स्थित सूरज के किराए के मकान पर छापेमारी की। इस दौरान सूरज कुमार गुप्ता और उसके साथी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके पास से चोरी का कई सामान बरामद हुआ, जिसमें एक सोने की चेन, दो ट्रॉली बैग, दो पिट्ठू बैग, आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक कार शामिल है। चोरी के 10 से अधिक मामले दर्ज गिरफ्तार आरोपियों में 22 वर्षीय सूरज कुमार गुप्ता बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव का निवासी है। वहीं, 21 वर्षीय अक्षय कुमार बक्सर शहर के किला मैदान झोपड़पट्टी इलाके का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, सूरज कुमार गुप्ता का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ टाउन थाना, इंडस्ट्रियल थाना, इटाढ़ी थाना सहित रोहतास जिले के विभिन्न थानों में चोरी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे अन्य किन-किन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top