Newswahni

खगड़िया में दिन में शव मिले कोसी किनारे और बालू गड्ढे से युवक युवती के बॉडी बरामद…




खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में दो दिनों के भीतर अज्ञात युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सोमवार को बेला नौवाद गांव के पास एक बालू खड्डे से युवती का शव मिला था, वहीं मंगलवार को डुमरी गांव से सटी कोसी नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे बेला नौवाद गांव के दक्षिण स्थित बालू खड्डे में कुछ बच्चे मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े एक शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल बेलदौर थाना पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। एएसआई संतोष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए पुलिस के मुताबिक, बरामद शव लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवती का था। युवती ने काले रंग की जींस और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि अपराधियों ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए युवती के कंधे में मिट्टी से भरा बोरा बांधकर रस्सी के सहारे गहरे पानी में फेंक दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इधर, मंगलवार को बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से सटी कोसी नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में फिर से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नदी में शव तैरता देख तत्काल टोल फ्री नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया लगातार मिल रहे इन शवों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और शवों की शिनाख्त का प्रयास जारी है। सूचना मिलते ही 112 के पदाधिकारी संतोष शर्मा मौके पर पहुंचे और बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की लगातार दो दिनों में दो अज्ञात शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-107 से सटे बालू खड्डे और कोसी नदी का इलाका अपराधियों के लिए शव ठिकाने लगाने का सुरक्षित स्थान बनता जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्ती बढ़ाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में शवों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top