Newswahni

ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट की हार के खिलाफ कोलकाता में लगाई याचिका तो अखिलेश बोले अगर ऐसा हो तो जज साहब उनके…



Akhilesh Yadav on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर मिली हार के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उनके समर्थन में उतर आए हैं। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने BJP और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला और ममता बनर्जी के इस कानूनी कदम का खुलकर समर्थन किया।

चुनाव आयोग दे कुंदरकी का CCTV: अखिलेश यादव 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भवानीपुर के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्ता पक्ष की नीयत और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “यह अलग बात है कि चुनाव के नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे और उन्हें अपनी ही सीट पर हार माननी पड़ी। लेकिन सच तो यह है कि BJP एक बेईमान पार्टी है। 

अगर BU ईमानदार है और चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक विश्वसनीयता साबित करना चाहता है, तो उसे कुंदरकी चुनाव का CCTV फुटेज मीडिया को दे देना चाहिए।” 

अखिलेश यादव ने आगे एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि वे यह फुटेज सपा को न दें, बल्कि सीधे मीडिया को सौंप दें। सपा प्रमुख ने कहा कि यदि कुंदरकी उपचुनाव की वह CCTV फुटेज सामने आ जाती है, तो देश के सामने चुनावी सच्चाई उजागर हो जाएगी। साथ ही आदरणीय ममता जी जो कोर्ट गई हैं, जज साहब भी उनके पक्ष में ही अपना फैसला सुनाएंगे। 

मंगलवार को खुद HC रजिस्ट्री पहुंची थीं ममता बनर्जी 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार (16 जून) को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कलकत्ता हाई कोर्ट की रजिस्ट्री पहुंची थीं, जहां उन्होंने भवानीपुर विधानसभा सीट के परिणाम को चुनौती देने वाली अपनी चुनाव याचिका की पुष्टि की। बता दें, इस सीट पर BJP के उम्मीदवार और वर्तमान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 मतों के अंतर से शिकस्त दी है।

बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई 2026 को हुई थी। इन चुनावों में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की, जिसके बाद सुवेंदु अधिकारी राज्य के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री बने।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top