Newswahni

में ग्रेजुएशन एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी से जून तक नामांकन हजार सीटों पर आवेदन…




मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने दो दिन विलंब से स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए सोमवार की शाम पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। चयनित छात्र-छात्राएं 16 से 20 जून तक संबंधित कॉलेजों में नामांकन करा सकेंगे। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून की रात 10 बजे तक निर्धारित की गई है। शुल्क का भुगतान यूपीआई और डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय में स्नातक की करीब 80 हजार सीटों के लिए 22 मई से 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। हालांकि, केवल 52,921 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। 17 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में नामांकन होगा इस बार विश्वविद्यालय के 13 अंगीभूत कॉलेजों, 22 संबद्ध कॉलेजों तथा 17 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में नामांकन होगा। नए डिग्री कॉलेजों के लिए 4,944 सीटें निर्धारित की गई हैं। विवि ने पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू की है। विषयवार आवेदन में हिंदी सबसे आगे रही, जिसमें 9,278 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इसके बाद संगीत में 7,575, इतिहास में 6,179, जूलॉजी में 4,715, रसायन विज्ञान में 3,956, भूगोल में 3,920 और राजनीति विज्ञान में 3,817 आवेदन प्राप्त हुए। अन्य विषयों में गृह विज्ञान (2,541), बॉटनी (1,567), भौतिकी (1,508), उर्दू (1,384), अंग्रेजी (1,189), अर्थशास्त्र (937), संस्कृत (862), मनोविज्ञान (842) आवेदन प्राप्त हुआ है। सबसे कम फारसी विषय में केवल एक छात्र ने आवेदन किया बीएससी गणित (640), मैथिली (602), बीकॉम (अकाउंटिंग एंड फाइनेंस) (434), समाजशास्त्र (336), दर्शनशास्त्र (221), प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति (181), भूविज्ञान (136), बीए गणित (64), ग्रामीण अर्थशास्त्र (21), मानवशास्त्र (7), पीएमआईआर और सांख्यिकी में 4-4 आवेदन मिले। सबसे कम फारसी विषय में केवल एक छात्र ने आवेदन किया। स्नातक सत्र 2025-29 में 84,094 सीटों के विरुद्ध 73,499 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन अंततः केवल 41,313 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था। इसके कारण आधे से अधिक सीटें खाली रह गई थीं। इस बार आवेदन संख्या और कम होने से विश्वविद्यालय के सामने सीटें भरना बड़ी चुनौती माना जा रहा है। आवेदन या नामांकन की तिथि बार-बार नहीं बढ़ाई जाएगी इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया राजभवन की गाइडलाइन के अनुसार संचालित होगी और आवेदन या नामांकन की तिथि बार-बार नहीं बढ़ाई जाएगी। जिन छात्र-छात्राओं का प्रथम मेरिट लिस्ट में चयन हुआ है, उनके आवेदन के समय दर्ज ईमेल आईडी पर ऑफर लेटर भेज दिया गया होगा। यदि किसी कारणवश ईमेल प्राप्त नहीं हुआ है, तो अपने ईमेल आईडी एवं पासवर्ड से पोर्टल https://bnmuadm.samarth.edu.in/index.php/site/login पर लॉगिन करके ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। जिस कॉलेज में उनका नाम आवंटित हुआ है, उसी कॉलेज में निर्धारित अवधि के भीतर नामांकन कराना अनिवार्य है। कॉलेज बदलने का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं इस प्रवेश प्रक्रिया में Slide Up (कॉलेज बदलने) का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। यदि कोई अभ्यर्थी प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित होने के बावजूद आवंटित कॉलेज में नामांकन नहीं कराता है, तो उसे आगामी मेरिट लिस्टों में किसी अन्य कॉलेज के लिए पुनः चयनित नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉलेज आवंटन आपके द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर किया गया है। जिन अभ्यर्थियों के पोर्टल पर “No Seat Allotted” दिखाई दे रहा है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। सीट उपलब्ध होने की स्थिति में द्वितीय मेरिट लिस्ट में चयन होने की पूरी संभावना है। इसलिए नियमित रूप से आधिकारिक अपडेट देखते रहें और अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top