Newswahni

निष्पक्ष जांच होनी चाहिए प्रिंस यादव की मौत मामले पर तेजस्वी यादव की आई प्रतिक्रिया कहा शिक्षा के क्षेत्र में जो घटनाएं…



Prince Yadav Death News: ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़े हुए है। अब इस पर RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि भारत और बिहार सरकार को नेपाल सरकार के साथ मिलकर इस मामले की संयुक्त जांच करनी चाहिए।

प्रिंस यादव की मौत जांच का विषय है- तेजस्वी

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और हमारी पूरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उनकी मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है। यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है। शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, वे बहुत दुखद हैं… इस समय राज्य सरकार शक के घेरे में है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भारत और बिहार सरकार को मिलकर नेपाल सरकार के साथ मिलकर जांच करनी चाहिए और जो भी दोषी है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।”

रौशन आनंद के खान सर पर गंभीर आरोप

ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है। जेल से रिहा होने के बाद रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सहरसा पहुंचे, जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने फैजल खान (खान सर) पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने अपने भाई की मौत को गहरी राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया। रौशन आनंद ने कहा कि एक साजिश के तहत मेरे भाई की हत्या हुई, तब मैं जेल में था। किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद और फैजल खान ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की साजिश रची है। फैजल खान मेरी भी हत्या करवा सकता है, इसलिए मैं पटना पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग करता हूं। उन्होंने फैजल खान को पूरी तरह झूठा बताया और कहा कि उसने खुद गोली चलवाई और सारा इल्जाम मुझ पर मढ़ा है। इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि फैजल खान ने ही गोली चलाने का आदेश दिया था।

खान सर ने दोषियों के मांगी माफी

प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत मामले पर खान सर ने भी अपना एक वीडियो जारी कर घटना पर दुख जताया और दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है। ॉउन्होंने कहा है कि किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अगर किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका या किसी साजिश की आशंका है, तो उसकी भी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए।

इससे पहले जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुलकर खान सर को प्रिंस यादव की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top