Newswahni

बांका में देशी कट्टे कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार रोककर पूछताछ की तो भागने लगा पुलिस ने पीछा कर घर से पकड़ा…




बांका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को शिवाजी चौक से भागने के बाद उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक अपाची मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बांका टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बांका थाना की टाइगर गश्ती टीम शिवाजी चौक पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। जब पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए उसे घर से पकड़ लिया
संदेह होने पर टाइगर मोबाइल टीम ने तत्काल वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी और अतिरिक्त पुलिस बल को भी छापेमारी के लिए लगाया गया। भागते हुए आरोपी मलिक टोला, अलीगंज स्थित अपने घर में घुस गया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा करते हुए उसे घर से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार मंडल (पिता मधुसूदन मंडल), निवासी मूसदनपुर, थाना बाराहाट, और वर्तमान में मलिक टोला, अलीगंज निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक अपाची मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि टाइगर मोबाइल टीम की सतर्कता, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और सटीक कार्रवाई के कारण आरोपी को किसी संभावित आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस अभियान में थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top