
Rebel TMC MP: TMC में बगावत के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि TMC के बागी सभी सांसद आज भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे हैं, जहां वे बैठक करेंगे।
जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे नेताओं में अभी तक शताब्दि रॉय, माला रॉय, अरूप चक्रवर्ती, काकोली घोष, सुदीप बंदोपाध्याय, सायोनी घोष, पार्थ भौमिक, जगदीश बसुनिया, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी और जून मालिया का नाम शामिल है।
बागी गुट की संख्या बढ़कर हुई 22: काकोली घोष
वहीं, इससे पहले TMC की बागी सांसदों की लीडर कही जाने वाली काकोली घोष ने दावा किया है कि लोकसभा में उनके नेतृत्व वाले बागी गुट की संख्या 22 हो गई है। उनका कहना है कि दो और TMC सांसद जल्द ही इस गुट में शामिल होने वाले हैं। हालांकि उन्होंने कोई नाम नहीं बताया।
उन्होंने कहा, “बागी सांसद सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अलग संसदीय गुट के रूप में मान्यता की मांग करेंगे।”