![]()
गयाजी में रविवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चहरा पहरा गांव निवासी परिखा पासवान है। जो अपने मां-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा, परिखा पासवान रविवार सुबह किसी निजी काम से इमामगंज जा रहा था। सुबह करीब 11:30 बजे जब वह सलेया गांव के पास इमामगंज-डुमरिया मुख्य सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना इमामगंज-डुमरिया मुख्य मार्ग पर हुई है। फरार ड्राइवर की पहचान हो रही है हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से परिखा को तुरंत डुमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. कबीर आलम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे दरोगा राजू कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मुआवजे की मांग ग्रामीणों ने बताया कि परिखा पासवान स्वभाव से मिलनसार और मेहनती युवक था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा दिया जाए।
Source link