Newswahni

बेगूसराय में ग्राम सभा सह जनसुनवाई सोशल ऑडिट रिपोर्ट पर हुई चर्चा योजनाओं की भी समीक्षा…




वीरपुर प्रखंड की भवानंदपुर पंचायत में शनिवार को ग्राम सभा सह जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक गंगा राम पासवान ने की। पंचायत के मुखिया दीपक कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। ग्राम सभा में मनरेगा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत संचालित विकास कार्यों की सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। यह रिपोर्ट ‘पंचायत निर्णय ऐप’ के माध्यम से दिखाई गई और सोशल ऑडिट टीम द्वारा ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई। योजनाओं के क्रियान्वयन, गुणवत्ता और पारदर्शिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जनसुनवाई के दौरान मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों, दीवार लेखन, वृक्षारोपण, मजदूरों के भुगतान और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। ग्रामीणों ने योजनाओं के संचालन और कार्यान्वयन से संबंधित अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव भी रखे। संबंधित अधिकारियों और कर्मियों ने प्राप्त शिकायतों के समाधान और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोशल ऑडिट टीम लीडर एवं एमआरपी संतोष कुमार झा ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके। इस कार्यक्रम में रोजगार सेवक अवनीश कुमार, सोशल ऑडिट कर्मी मधु कुमारी और श्वेता कुमारी, विकास मित्र कैलाश दास, कृषि समन्वयक अमित कुमार, ग्राम कचहरी सचिव रंधीर कपूर, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top