Newswahni

स्टेबिलिटी ट्रांसपरेंसी और देश की तरक्की की बैठक में मोदी के साल के कार्यकाल को लेकर प्रस्ताव पास भारत मंडपम में क्या क्या…



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक पद संभालने वाले नेता बन गए हैं। इस खास मौके पर बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के लगातार कार्यकाल की सराहना की गई।

बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने यह प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में स्थिर सरकार चल रही है और कई बड़े काम हुए हैं। प्रस्ताव का समर्थन नागालैंड के मुख्यमंत्री और एनपीएफ नेता नेफ्यू रियो (Neiphiu Rio) ने किया। उन्होंने भी पीएम मोदी की विकास और सबको साथ लेकर चलने की नीति की प्रशंसा की।

बैठक के शुरू में प्रधानमंत्री मोदी ने NDA के सभी नेताओं के साथ झालमुड़ी बांटी। नेता उन्हें बधाई देते रहे क्योंकि आज उन्होंने भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना लिया है। बुधवार को नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था।

जवाहरलाल नेहरू का तोड़ा रिकॉर्ड

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में पदभार संभाला और 1951-52 में देश का पहला आम चुनाव जीता, लेकिन वे 1964 में अपने निधन तक पद पर बने रहे। वहीं, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगभग 16 साल तक सेवा की, लेकिन उनका कार्यकाल दो अलग-अलग अवधियों में फैला हुआ था।

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक लगातार 16 साल 286 दिन देश की सेवा की। हालांकि, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 1952 के पहले आम चुनाव के बाद से माना जाता है, जो कुल 4,398 दिन का था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top