![]()
सुपौल के वीरपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो सहयोगी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 4.60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात हटिया चौक क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि खोंटाहा वार्ड संख्या-1 निवासी फुलो देवी अपने घर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखी हुई है और उसकी बिक्री भी कर रही है। सूचना के आधार पर महिला पुलिसकर्मियों एवं सशस्त्र बल के साथ उसके घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घर से एक महिला और दो युवक भागने लगे। पुलिस ने 40 वर्षीय फुलो देवी (पति- कामेश्वर यादव) को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोनों युवक फरार हो गए। तलाशी के दौरान अलमारी से मिला बैग तलाशी के दौरान कमरे में रखी अलमारी के ऊपर एक बैग मिला। बैग में पांच पैकेटों में रखा गांजा बरामद किया गया। दंडाधिकारी सह बसंतपुर सीओ हेमंत अंकुर की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर पांचों पैकेटों में कुल 10.5 किलोग्राम गांजा मिला, जबकि बैग सहित कुल वजन 11.5 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद गांजे को जब्त कर सीलबंद कर दिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह अपने पुत्र रंजीत यादव और रिश्तेदार मौसम यादव के साथ नेपाल से गांजा लाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करती थी। वहीं, इस मामले में बुधवार की शाम वीरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कांड संख्या 261/26 दर्ज कर के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Source link