Newswahni

सहरसा एडीएम पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप भाकपा नेता ने मांगी जांच अधिकारी बोले आरोप निराधार जांच का करेंगे स्वागत…




सहरसा के अपर समाहर्ता (एडीएम) निशांत कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम प्रकाश नारायण ने कोशी प्रमंडल आयुक्त को आवेदन सौंपकर उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की है। एडीएम निशांत कुमार ने इन आरोपों को निराधार बताया है और जांच का स्वागत किया है। ओम प्रकाश नारायण ने अपने आवेदन में विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान टेंट, जेनरेटर और कुर्सी आपूर्ति में करोड़ों रुपये के भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाया है। इसके अतिरिक्त, भूमि विवाद मामलों में कथित रिश्वतखोरी, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए भ्रष्टाचार और परिवार व ससुराल पक्ष के नाम पर संपत्ति अर्जित करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। आवेदन में निष्पक्ष जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। फर्जी और निराधार आरोप लगा रहे
एडीएम निशांत कुमार ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ रंजिश रखने वाले लोग उनके खिलाफ फर्जी और निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से विधानसभा चुनाव के दौरान सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप को गलत बताया। कुमार ने स्पष्ट किया कि जिस आवंटन की बात की जा रही है, उसका अभी तक आवंटन ही नहीं हुआ है। निशांत कुमार ने दोहराया कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन दिया गया है तो उसकी जांच होगी और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने जांच एजेंसी द्वारा सामने लाए गए किसी भी तथ्य को स्वीकार करने की बात कही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top