Newswahni

एक ही कार पर तेजस्वी यादव और बड़ी बहन राबड़ी लालू की सुरक्षा हटाने पर भड़कीं मीसा भारती कहा बिहार में विकास नहीं…



RJD Misa Bharti: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राबड़ी देवी ने आवास को खाली नहीं करने का ऐलान करके इस विवाद को और भी अधिक जोर दे दिया है। इस बीच राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती कर दी गई, जिससे पूरे विवाद ने बिहार की राजनीति में एक नया तूल पकड़ लिया। 

वहीं, लालू यादव के अलावा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की भी सुरक्षा में कटौती की गई है। अब इस पूरे मामले में लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी और तेजस्वी यादव की बड़ी बहन, आरजेडी सांसद मीसा भारती की तीखी प्रक्रिया आई है। उन्होंने इस मामले में बिहार साकार पर जमकर निशान साधा है और उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

राबड़ी-लालू की सुरक्षा हटाने क्या बोलीं सीमा भारती?

राबड़ी-लालू की सुरक्षा हटाए जाने पर तेजस्वी यादव की बड़ी बहन और आरजेडी सांसद मीसा भारती बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा ‘जो रेल मंत्री रहे हों, मुख्यमंत्री रहे हों और राबड़ी देवी पहली महिला मुख्यमंत्री रही हैं और अभी विधान परिषद की विपक्ष की नेता हैं। उनका घर उनसे खाली करवाया जा रहा है और सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। ये बिहार में विकास का काम नहीं कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी हुई है और इन मुद्दों से भटकाने के लिए यह काम हो रहा है।’ बता दें इस दौरान एक ही कार पर तेजस्वी यादव और बड़ी बहन दिखाई दिए।’

जिन्हें डर है, उन्होंने सुरक्षा ले रखी है-तेजस्वी यादव

वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राबड़ी-लालू की सुरक्षा हटाए जाने और घर खाली करने के विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा ‘जिन्हें डर है, उन्होंने सुरक्षा ले रखी है। हमें किसी बात का डर नहीं है, जनता हमारे साथ है, हमारे कार्यकर्ता बहादुर हैं। सही समय आएगा और सबको जवाब मिलेगा।’

सम्राट चौधरी चीफ मिनिस्टर नहीं हैं, वे चीप मिनिस्टर हैं-तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ‘मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सम्राट चौधरी की सोच में कोई भी परिवर्तन नहीं आया है। सम्राट चौधरी भले ही मुख्यमंत्री बन गए हों, लेकिन वे चीफ मिनिस्टर नहीं हैं, वे चीप मिनिस्टर हैं। वे अहम मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, यह सभी मुद्दें हैं और इनसे ध्यान भटकाने के लिए यह किया जा रहा है।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top