Newswahni

गोपालगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत घर लौटते समय हादसा इलाज के दौरान तोड़ा दम गर्भवती पत्नी और साल…




गोपालगंज में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किसान कन्हैया प्रसाद गुप्ता की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के पास हुई, जब एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय कन्हैया प्रसाद गुप्ता कुचायकोट थाना क्षेत्र के बद्री मोड गांव के निवासी थे। वह किसी काम से गोपालगंज आए थे और अपने घर लौट रहे थे। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई चैनपट्टी के पास पहुंचते ही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कन्हैया प्रसाद गुप्ता सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल कन्हैया प्रसाद गुप्ता को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे सदर अस्पताल पहुंचे। कन्हैया प्रसाद गुप्ता के परिवार में उनकी गर्भवती पत्नी और एक 2 वर्षीय बेटा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top