Newswahni

सिलेंडर के दाम फिर बढ़े बावजूद भारत में है सबसे सस्ता जानें पाकिस्तान से श्रीलंका तक क्या है रसोई गैस की कीमत…



भारतीय परिवारों की रसोई पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सीधे 29 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की नई कीमत 942 रुपये हो गई है, जो पहले 913 रुपये थी। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

तीन महीने में दूसरी बार महंगाई का झटका

देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी है। इससे पहले, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में आई बाधाओं के कारण वैश्विक स्तर पर तेल-गैस का संकट गहरा गया था। इसी के चलते 7 मार्च को सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, और अब 7 जून को फिर से 29 रुपये की वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 642 रुपये बनी हुई है।

सरकार ने दी सफाई, बताया क्यों बढ़े दाम

कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी पर पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान भी सामने आया है। सरकार का तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की बढ़ती लागत के बावजूद भारत में कीमतें दुनिया के कई देशों की तुलना में काफी कम हैं। मंत्रालय के अनुसार, एक सिलेंडर की वास्तविक आपूर्ति लागत 1,600 रुपये से अधिक हो चुकी है। इसका मतलब यह है कि सरकार को हर सिलेंडर पर लगभग 700 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

फरवरी से जून 2026 के बीच सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) बेंचमार्क में 46% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष घरेलू एलपीजी पर ‘अंडर-रिकवरी’ का बोझ बढ़कर 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

अन्य देशों के मुकाबले भारत की स्थिति

भारत (उज्ज्वला सब्सिडी) –   642 रुपये
भारत (बिना सब्सिडी) –    942 रुपये
पाकिस्तान-    1046 रुपये
नेपाल –  1207 रुपये
बांग्लादेश –   1225 रुपये
श्रीलंका-   1241 रुपये
अमेरिका-    1755 रुपये
ऑस्ट्रेलिया-   1765 रुपये
कनाडा-  2411 रुपये



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top