Newswahni

खान सर को किया जाएगा गिरफ्तार पटना ने बना दी स्पेशल सदस्यों की टीम कोचिंग सेंटर भी हो सकते हैं सील जानें पूरा…



Khan Sir news updates: ‘खान सर’ के नाम से मशहूर टीचर फैजल खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। पटना पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने खान सर की गिरफ्तारी के लिए एक मजबूत 5 सदस्यीय स्पेशल टीम बना दी है। पुलिस पर अब तक गिरफ्तारी न करने को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है।

स्पेशल टीम में कौन-कौन हैं शामिल?

सएसपी ने जो स्पेशल टीम बनाई है उसमें पटना के बड़े पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस टीम में शामिल प्रमुख सदस्य के नाम भी सामने आए हैं। जिसमें शामिल है टाउन डीएसपी 1 (Town DSP 1),  टाउन डीएसपी 2 (Town DSP 2), कदमकुआं थाना प्रभारी, पीरबहोर थाना प्रभारी, गांधी मैदान थाना प्रभारी, ये पांच सदस्यीयों की टीम अब फैजल खान को गिरफ्तारी करने के लिए पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है, खास सर के अलग-अलग संभावित ठिकानों पर अब नजर रखी जा रही है।

कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी देंगे वकील

दूसरी तरफ, कानूनी कार्रवाई और पुलिसि के शिकंजे से बचने के लिए खान सर के वकील भी लगातार कानूनी कोशिश करते दिख रहे हैं। सूत्रों की माने तो, खान सर के वकील पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका (Anticipatory Bail Petition) दायर करने की तैयारी में हैं। इससे पहले भी बेल के लिए कोशिश की गई, लेकिन किन्हीं कारणों से अर्जी फाइल नहीं हो सकी। कानूनी जानकारों का मानना है कि जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज है, उनमें आसानी से जमानत मिलना बेहद मुश्किल है। अगर बेल रिजेक्ट होती है, तो खान सर कोर्ट में सरेंडर भी कर सकते हैं।  

क्यों दर्ज हुई FIR और क्यों सील हो सकती है कोचिंग?

खान सर के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। उनके ऊपर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (उकसाना/हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं। दरअसल, कोचिंग के बाहर हुए विवाद के दौरान सुरक्षा गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया था कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी। मामला यहीं नहीं थमता, खान सर के कोचिंग संस्थान पर भी अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हाल ही में फायर सेफ्टी की टीम ने उनकी कोचिंग में औचक जांच-पड़ताल की थी। जांच में पाया गया कि कोचिंग के भीतर अनिवार्य सुरक्षा मानकों (Safety Standards) का सही से पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन नियमों की अनदेखी के आरोप में फैजल खान की कोचिंग को सील किया जा सकता है। फिलहाल, सभी की नजरें कल कोर्ट की गतिविधि और पुलिस के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।   



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top