Newswahni

भोजपुर में किशोर को चाकू मारकर किया घायल आम तोड़ने को लेकर लड़कों के बीच विवाद दोस्त को बचाने में नाबालिग पर हमला…




भोजपुर में किशोर को चाकू से मारकर घायल कर दिया। घायल किशोर चरपोखरी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी विनोद सिंह का 17 वर्षीय बेटा चंदन कुमार है। चंदन ने कहा कि मैं अपने 5 दोस्तों के साथ पैदल घर जा रहा था। रास्ते में एक आम का पेड़ था। एक लड़का आम तोड़ रहा था। इसी दौरान कुछ आम जमीन पर गिरे थे। जिसमें मेरे एक दोस्त ने उठा लिया। जिसके बाद वहां मौजूद लड़कों ने मरे दोस्त को पीट दिया। मैंने विरोध किया तो मुझे चाकू मार दिया। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के डुमरिया और लखनपुरा गांव के बीच की है। थाने में की शिकायत चाकू लगने के बाद चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके गला पर चाकू के जख्म के निशान है। चंदन ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव के रहने वाले लड़कों पर आम उठाने के विवाद में दोस्त के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top