Newswahni

ननद के श्राद्धकर्म में जा रही भाभी की मौत बेगूसराय में तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला घर से बेटे और देवर के साथ…




बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गुरुवार देर शाम NH-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतका की पहचान मंझौल के बढ़कुरवा निवासी राजेश कुमार की पत्नी सानू कुमारी(26) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने हरियाणा नंबर के कंटेनर और उसके ड्राइवर पकड़कर ट्रैफिक पुलिस के हवाले कर दिया है। जबकि, जबकि खलासी भाग निकला। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। देवर और बेटे के साथ ननद के साथ जा रही थी परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले सानू की ननद की मौत हो गई थी। मंगलवार को उसका श्राद्ध कर्म था। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने देवर राहुल कुमार और ढाई साल के बेटे प्रियांशु के साथ बाइक से हरपुर जा रही थी। इसी दौरान हर-हर महादेव चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े। तीन को उठाकर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां देवर और पुत्र प्रियांशु को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि सानू की गंभीर स्थिति देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी पटना भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद सानू की लाश सबसे पहले उसके मायके पोखरिया लाया गया। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया। भाई को लाने के लिए भेजा था पति राजेश कुमार ने बताया कि बहन की मौत हो गई थी। उसके श्राद्धकर्म में हम चले गए थे, बच्चे की तबीयत खराब थी। पत्नी सानू घर पर ही थी। दोपहर में उसने आने की बात कही तो हमने रोक दिया था। इस पर सानू ने कहा था कि थोड़ी देर के लिए भी हम आएंगे। हमने अपने भाई को उसे लाने के लिए भेजा था। घर से तीनों हरपुर आ रहे थे, रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। काफी प्रयास के बाद भी जान नहीं बची।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top