Newswahni

दरभंगा में पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर नवल किशोर यादव को नेहरा साध्वी कुमारी को बहेड़ी थाना भेजा गया कार्यालय से आदेश जारी…




दरभंगा जिले में 8 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस केंद्र दरभंगा में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक नवल किशोर यादव को नेहरा थाना, अकिल अहमद खां को सिमरी और राम पुनीत यादव को केवटी थाना में भेजा गया है। वहीं, मनीगाछी थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक साध्वी कुमारी का तबादला बहेड़ी थाना किया गया है। विश्वविद्यालय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना भेजा गया है। एसएसपी ने दिए निर्देश इसके अलावा पुलिस केंद्र दरभंगा में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक साजिद हुसैन खां को विश्वविद्यालय थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव को पुलिस केंद्र से एपीएम थाना और सहायक अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह को लहेरियासराय थाना से व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा में तैनात किया गया है। एसएसपी ने सभी ‎संबंधित पदाधिकारियों को‎अविलंब अपने नए पदस्थापन‎स्थल पर योगदान देने का निर्देश‎ दिया है। उन्होंने कहा कि ‎पुलिसिया कार्रवाई को बेहतर और‎सुचारू बनाने के लिहाज से यह‎ निर्णय लिया गया है। इसका‎ असर आम लोगों में बेहतर ‎दिखेगा।‎



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top