Newswahni

अररिया में मक्का बेचने जा रहे किसान से दुर्व्यवहार अवैध वसूली का आरोप पुलिसकर्मियों पर का आवेदन दिया…




अररिया में मक्का बेचने जा रहे एक किसान से कथित तौर पर अवैध वसूली और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है। यह घटना गुरुवार की अहले सुबह अररिया सदर अस्पताल गेट के पास हुई।रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत के डम्हैली गांव निवासी मक्का किसान अशरफ आलम अपने ट्रैक्टर पर मक्का लादकर गुलाबबाग मंडी जा रहे थे। सुबह करीब तीन बजे अररिया सदर अस्पताल गेट के समीप दो पुलिसकर्मियों ने उनका ट्रैक्टर रोक लिया और पैसे की मांग की। जब अशरफ आलम ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया गया। इस मामले को लेकर गुरुवार को “अररिया का मुद्दा” के संस्थापक फैसल जावेद यासीन पीड़ित किसान के साथ थाना पहुंचे। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पीड़ित अशरफ आलम ने बताया कि वह अररिया डिस्ट्रिक्ट ट्रैक्टर ऑनर एसोसिएशन के उप सचिव और गैर सरकारी संगठन “अररिया का मुद्दा” के सदस्य भी हैं। उन्होंने किसानों और आम लोगों के साथ इस तरह के व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।”अररिया का मुद्दा” के संचालक फैसल जावेद यासीन ने कहा कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। फैसल जावेद यासीन ने जोर देकर कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे किसानों, ट्रैक्टर मालिकों और आम नागरिकों के साथ लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं, थानेदार मनीष कुमार रजक ने कहा कि मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top