Newswahni

बेतिया में देशी चुलाई शराब के साथ तस्कर अरेस्ट मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज…




बेतिया में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कालीबाग थाना से मात्र 500 मीटर दूर नुनियार टोली, वार्ड संख्या-4 से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई करते हुए कुल 20 लीटर अवैध शराब जब्त की है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि नुनियार टोली क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का निर्माण और कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसमार महतो नामक व्यक्ति को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई छापेमारी के दौरान, उत्पाद विभाग की टीम ने आरोपी के घर के पीछे करकट से बनी एक झोपड़ी की भी तलाशी ली। इस तलाशी में वहां से 10 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद की गई सभी शराब को विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया, जिससे कुल जब्त शराब की मात्रा 20 लीटर हो गई। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपी किसमार महतो की लंबे समय से अवैध शराब कारोबार में संलिप्तता की आशंका है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। अवैध शराब की सूचना प्रशासन को दें अधिकारियों ने यह भी कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसके उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना प्रशासन को दें, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top