Newswahni

पेंडिंग मानदेय भुगतान और सेवा समायोजन की मांग कर्मियों ने को सौंपा आवेदन मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन…




लखीसराय नगर परिषद में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत कार्यरत कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) कर्मियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा। उन्होंने अपने लंबित मानदेय के भुगतान और सेवा समायोजन की मांग की है। सरकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाई कर्मियों ने बताया कि उन्होंने DAY-NULM योजना के अंतर्गत वर्षों तक स्वयं सहायता समूहों का गठन किया, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा और सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाई। उनके प्रयासों से कई महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनीं और शहरी गरीब परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा। सीआरपी कर्मियों का आरोप है कि योजना के तहत उनकी सेवाएं लेने के बाद कार्य बंद कर दिया गया, जिससे उनके समक्ष रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। साथ ही, लंबे समय से उनका मानदेय भी लंबित है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांग रखने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर्मियों ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के समक्ष बार-बार मांग रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन और जिला प्रशासन से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान करने तथा उनकी सेवाओं के समायोजन पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। सीआरपी कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को विवश होंगे। इधर, जिलाधिकारी ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिससे कर्मियों में समाधान की उम्मीद जगी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top