
Delhi restaurant fire Death toll Rises: दिल्ली के मालवीय नगर में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग ने इतनी भयानक रूप ले लिया कि वहां मौजूद लोगों को बचाया नहीं जा सका। बेसमेंट से अभी तक 10 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। दिल्ली पुलिस और फायर विभाग ने इसकी पुष्टि की है। सामने आई वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भीषण था।
सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को आग की सूचना मिली थी। मौके पर 10 फायर टेंडर और इमरजेंसी वाहन भेजे गए। दमकल कर्मियों ने बेसमेंट से कई लोगों को रेस्क्यू किया, शुरुआती जानकारी में कुछ लोगों का हालात गंभीर बताई जा रही थी, लेकिन मौतों का ताजा आंकड़ा सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने भी हादसे पर दुख जताया है।
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। रसोई में गैस लीकेज की भी संभावना है। SDM जितेंद्र कुमार ने बताया कि इमारत के नीचे होटल चलाया जा रहा था। BSES ने समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे आग पर थोड़ा काबू पाने में मदद मिली, पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया। इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था। अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है, अभी 4 शव निकालकर अस्पताल भेजे जा चुके हैं और 7-8 लोग भी घायल हुए हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसलिए सख्त कार्रवाई करनी आवश्यक है। यहां किसी और लाइसेंस के आधार पर होटल चलाया जा रहा था। समय में BSES ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी जिस वजह से ये हादसा नियंत्रण में आ गया।’