Newswahni

मधुबनी में पेट्रोल पंप से हजार रुपए चोरी नकाब पहने चोर में रिकॉर्ड पुलिस जांच में जुटी…




मधुबनी के बलुआ अनंत नगर स्थित सबोसंत पेट्रोलियम भारत पेट्रोल पंप पर बुधवार तड़के चोरी की घटना हुई। दो नकाबपोश चोरों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय का ताला तोड़कर लगभग 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग तीन बजे दो नकाबपोश चोर पेट्रोल पंप परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। चोरों ने ड्रॉअर तोड़कर उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में रखी अलमारी तोड़ने का भी प्रयास किया। अलमारी न टूटने पर वे बाहर से लोहे का सरिया लाए और उसका लॉक तोड़ दिया। हालांकि, अलमारी में रखे महत्वपूर्ण कागजात बिखेर दिए गए। कार्यालय का ताला स्टाफ को टूटा हुआ मिला सबोसंत पेट्रोलियम के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात काम खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी पंप बंद करके चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे जब कर्मचारी पंप खोलने पहुंचे, तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने तुरंत मालिक को सूचना दी। राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कार्यालय का सामान बिखरा पड़ा था और काउंटर से नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर दो नकाबपोश चोर मोबाइल की रोशनी में कार्यालय के अंदर चोरी करते हुए दिखाई दिए। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी गई। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी, लूटपाट और छिनतई की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। उनका कहना है कि अपराधियों के बढ़ते हौसले कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top