Newswahni

बक्सर में पेड़ से टकराई सुपर बाइक युवक की मौत डुमरांव बिक्रमगंज मार्ग पर हादसा वाहन को बचाने में नियंत्रण खोया…




बक्सर में मंगलवार को तेज रफ्तार सुपर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर डुमरांव थाना क्षेत्र के निर्भय कोल्ड स्टोरेज के पास हुई। मृतक की पहचान मुरार थाना क्षेत्र के आमसारी गांव निवासी हरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना सिंह के बेटे आलोक कुमार सिंह उर्फ छोटू (25) के रूप में हुई है। आलोक किसी आवश्यक कार्य से डुमरांव आ रहा था और कुछ महत्वपूर्ण कागजात लेकर एक बैंक जाने की तैयारी में था। वाहन को बचाने में हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आलोक अपनी सुपर बाइक से डुमरांव की ओर जा रहा था। निर्भय कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक कई फीट दूर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचित किया और गंभीर रूप से घायल युवक को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई थीं। मामले की जांच में जुटी पुलिस युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top