Newswahni

महनार में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार आरोपी युवक दिन से गैराज पर वाहन रखे थे संचालक की सतर्कता से…




वैशाली जिले के महनार थाना पुलिस ने चोरी की एक बाइक बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महनार नगर परिषद क्षेत्र के इशाकपुर टेक निवासी रंजीत राय पुत्र अर्जुन राय और टांडा चौड़ी निवासी गौतम शर्मा पुत्र विनोद शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चोरी की गई बाइक को देशराजपुर स्थित एक मोटर गैराज में मरम्मत के लिए रखा गया था। बाइक रखने के बाद तीन दिनों तक उसका मालिक गैराज पर नहीं पहुंचा, जिससे गैराज संचालक को संदेह हुआ। संदेह होने पर गैराज संचालक ने बाइक के कागजात में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इस दौरान उसे पता चला कि बाइक चोरी की है। गैराज संचालक ने तत्काल इसकी सूचना महनार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर थाने ले आई। गैराज संचालक की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी वेदानंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि चोरी से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top