Newswahni

ट्वीशा शर्मा को फंदे से किसने पहले उतारा जब दिया क्या तब वो जिंदा थी को सीन रीक्रिएट करने के दौरान किन सवालों…



आज दोपहर करीब 12 बजे CBI की टीम ट्विशा सिंह मामले में गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। टीम के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी थे। टीम ने करीब दो घंटे तक घर की छत पर क्राइम सीन को दोहराया।

क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए CBI ने डमी बॉडी का इस्तेमाल किया, जिससे पूरे घटनाक्रम का सटीक अंदाजा लगाया जा सके। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने डमी बॉडी को ऊपर उठाया और गिरिबाला सिंह ने गर्दन से फंदे की गांठ खोली। इस दौरान समर्थ सिंह के रिश्तेदार स्वराज सिंह को भी बुलाया गया। सीबीआई टीम ने हर छोटी-बड़ी बात की बारीकी से जांच की।

गिरिबाला सिंह ने कहा कि ट्विशा को पर्सनालिटी डिसऑर्डर और एंग्जायटी की समस्या थी। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। चोट के निशानों पर वो साफ जवाब नहीं दे पाईं। प्रेग्नेंसी को लेकर उन्होंने बताया कि ट्विशा बहुत परेशान थीं। पहले बच्चा रखना चाहती थीं, फिर नहीं चाहती थीं। समर्थ के फरार होने पर उन्होंने कहा, “ये गलती हो गई।”

समर्थ सिंह ने कहा, “मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। उस दिन सब कुछ नॉर्मल था। हम दोनों ने 45 मिनट वॉक की, टीवी देखा और साथ में खाना खाया। ट्विशा बच्चे को लेकर कन्फ्यूज थीं। कभी कहतीं बच्चा चाहिए, कभी कहतीं नहीं चाहिए। गर्भपात की गोली खाने के बाद वो और ज्यादा डिस्टर्ब हो गई थीं।”

CBI की टीम दोपहर करीब 3:30 बजे तक मौके पर रही। पूछताछ के बाद समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को रवाना कर दिया गया। यह पूरा क्राइम सीन रिक्रिएशन सीबीआई की जांच का अहम हिस्सा है। मामले में आगे क्या खुलासा होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top