Newswahni

गयाजी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली तंबाकू छोड़ो जीवन जोड़ो का दिया संदेश युवाओं से नशे से दूर रहने की…




गयाजी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) शाखा और ब्रह्माकुमारी संस्था ने शहर में एक जन-जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। जागरूकता रैली आईएमए शाखा परिसर से शुरू हुई। सरकारी बस स्टैंड, गेवाल बीघा मोड़, जयप्रकाश झरना होते हुए गांधी मैदान तक गई। जिसमें डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्य शामिल थे। उन्होंने हाथों में तंबाकू विरोधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। पूरे मार्ग में ‘तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘स्वस्थ भारत का सपना, तंबाकू मुक्त हो अपना’ जैसे नारों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व आईएमए गयाजी शाखा के अध्यक्ष डॉ. बी.बी. सिंह और सचिव डॉ. विमलेंदु विमल ने किया। रैली के जरिए युवाओं से अपील इस अवसर पर डॉ. बी.बी. सिंह ने कहा कि तंबाकू दुनिया भर में लाखों लोगों की असमय मृत्यु का कारण बन रहा है। धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियां, स्ट्रोक और अन्य घातक रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्वस्थ समाज के लिए तंबाकू के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। रैली के दौरान डॉक्टरों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें। अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे की लत से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. प्रांशु कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. राहुल सहाय, डॉ. दीप शिखा, डॉ. ऋषिकेश कुमार, डॉ. ए.एन. राय, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. विनय कुमार जैन, डॉ. रतन कुमार, डॉ. शिवबचन सिंह सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top