
Attack on Kalyan Banerjee: अभिषेक बनर्जी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। सांसद आरोप लगाया कि उन्हें ड्यूज बॉल मारा गया है। इसके बाद बनर्जी के सिर से खून भी बहने लगा। हमले के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित तौर पर चंडीतला पुलिस स्टेशन के पास हमला किया गया, जब वे चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में एक ज्ञापन सौंपने आए थे। वह प्रदर्शनकारियों से घिरे हुए थे, जिन्होंने काले झंडे दिखाए, नारे लगाए और कथित तौर पर इस घटना के दौरान उन पर हमला भी किया।
कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं अकेला आ रहा था, मेरे साथ कोई नहीं था। BJP सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर एक ड्यूस बॉल से मारा। मेरे सिर से खून बह रहा है… अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।