Newswahni

प्रेमी के साथ ही रहूंगी थाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा महीना पहले घर से भागी थी पति से बोली उसके साथ सुकून से…




पटना में बुद्धा कॉलोनी इलाके से 6 महीने पहले(24 नवंबर 2025) दो बच्चों की मां लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 25 नवंबर को केस रजिस्टर्ड हुआ। महिला के साथ दो मासूम बच्चे भी थे। जिसे लेकर पुलिस की ओर से पूरा एफर्ट लगाया गया। खोजबीन शुरू की गई तो पता चला कि महिला लगातार लोकेशन बदल रही है। आखिरी लोकेशन 6 महीने के बाद बेंगलुरु में मिली। वहां टीम ने रेड की। उससे पहले महिला थाने पर दोनों बच्चों के साथ पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी। थाने पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा सूचना मिलते ही पति, उसके मायके वाले और प्रेमी के घरवाले आ गए। इसके बाद जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पति और महिला भी एक दूसरे के आमने-सामने आए। महिला ने साफ तौर पर पति को कह दिया कि वो गुमशुदा नहीं थी। अपने प्रेमी के साथ थी। अब उसी के साथ सुकून से हूं। अब किसी से मतलब नहीं है। मायके पक्ष के लोगों ने भी काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। कोर्ट में दर्ज कराया गया बयान रिकवरी के बाद शनिवार को बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस की ओर से महिला को पटना सिविल कोर्ट में प्रोड्यूस किया गया है। महिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अपना बयान दर्ज कराया। थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि स्टेटमेंट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मकान मालिक के बेटे के साथ भागी थी पति दो साल पहले गयाजी से अपने दो बच्चों समेत पत्नी को पटना लेकर आया था। यहां आने के बाद गांधी मैदान इलाके में मोबाइल दुकान में काम करने लगा। इससे घर परिवार खुशहाल चल रहा था। इसी बीच पत्नी को मकान मालिक के शादीशुदा बेटे से नजदीकी बढ़ी और दोनों फरार हो गए। अब महिला मकान मालिक के बेटे के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top