
Bihar: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर के पति-पत्नी की कहानी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की। फटे कपड़े पहने, 24-24 घंटे तक फोटोग्राफी की, सिर्फ इस उम्मीद में की पत्नी को अच्छे से पढ़ा-लिखाकर अपने पैरों पर खड़ा करा सके ताकि घर की जिम्मेदारी में वो भी हाथ बंटाए। पत्नी के ऐशोआराम और फैशन में किसी तरह की कमी नहीं रख छोड़ी। इसके बावजूद आरोप है कि पत्नी ने बेवफाई की और BPSC टीचर बनते ही पति को छोड़ दिया।
BPSC टीचर गुंजन ने नौकरी लगते ही अपने पति अमन के भरोसे का कत्ल कर दिया। पति का आरोप है कि उन्होंने पत्नी को गैर-मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पत्नी की काली करतूत देखकर पति टूटकर बिखर गया! अब अमन कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की। अमन कुमार ने कहा, ‘2013 में शादी के समय मेरी पत्नी गुंजन कुमारी इंटर पास थी। मैंने उसके शौक के मुताबिक, उसकी आगे की पढ़ाई को जारी रखा। हाजीपुर और पटना में कोचिंग भी कराई।’
कड़ी मेहनत कर पैसे जुटाए, जमीन तक बेची- पति
उन्होंने आगे कहा, ‘सिर्फ फोटोग्राफी करके पत्नी के लिए इतना सबकुछ करना आसान नहीं है। लेकिन मुझसे जितना बन पड़ा, मैंने दिन-रात मेहनत करके वो सब किया। पत्नी की पढ़ाई-लिखाई के लिए मुझे अपने हिस्से की पैतृक जमीन तक बेचनी पड़ी।’
‘पत्नी को गैर-मर्द के साथ बिस्तर पर पाया…’
पीड़ित पति ने बताया, ‘गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में रहती थी। इधर-उधर से छानबीन के बाद मुझे पता चला कि वो वहां किसी लड़के के साथ रहती है। 23 मई की शाम साढ़े 4 बजे मुझे जानकारी मिली की लड़के की गाड़ी गुंजन के किराए के घर के पास है। इसके बाद मैं मौके पर पहुंचा, गाड़ी की वीडियो बनाई और दरवाजा खुलवाया। इसके बाद मैंने देखा कि पति-पत्नी जिस हालत में रहते हैं, मैंने उन दोनों को उस हालत में पाया। इसके बाद मैंने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया।’
‘मेरे साथ बेहूदगी से पेश आई पत्नी’
अमन कुमार के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को बुलाया। इस दौरान तुरंत मकान मालिक पहुंच गए और उन्होंने मेरा फोन छीन लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने मारने तक की धमकी दे डाली। उन्होंने आगे बताया कि पत्नी गुंजन भी पुलिस के सामने उनसे बेहूदगी से पेश आईं और बहुत बुरा भला कहा।
गुंजन ने 10 साल के मासूम को भी ठुकराया
उन्होंने बताया कि 2024 में मेरी पत्नी की टीचर की नौकरी लगी। मेरी पत्नी का संबंध एक शिक्षक के साथ है जो उसका स्कूल का दोस्त है। अब उसका कहना है कि उसे मेरे साथ नहीं रहना। कोर्ट में हमारा केस एक साल से चल रहा है। हमारा एक 10 साल का बच्चा है, उसने उसे भी ठुकरा दिया।
अब इस मामले में दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों पर अभद्र भाषा और मारपीट के आरोप लगे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिसकर्मी कथिततौर पर महिला टीचर को धमकाते दिखाई दिए।
पुलिस ने महिला टीचर को दी धमकी
जानकारी के मुताबिक, BPSC टीचर गुंजन कुमारी और पति अमन कुमार के बीच विवाद होने पर डायल 112 पुलिस को बुलाया गया था। आरोप है कि पुलिसकर्मी महिला की शिकायत सुनने के बजाय उन्हें डांटने-डपटने लगे। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘ज्यादा चिल्लाइए मत, विधि व्यवस्था क्रिएट करने की कोशिश की तो बुखार छुड़ा देंगे।’ पुलिस की बात से आगबबूला हुई गुंजन ने जवाब दिया कि ‘मेरा बुखार कोई नहीं छुड़ा सकता।’ पुलिस ने आगे कहा, ‘भीड़ लगाकर तमाशा बना रही हो।’ गुंजन ने कहा कि ‘भीड़ मैंने नहीं इन्होंने लगाई है।’
वीडियो इंटरनेट पर हो रहा वायरल
इस घटनाक्रम के दौरान देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहां पर मौजूद लोगों ने पूरे मामले को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।