Newswahni

युवक की चाकू मारकर हत्या मामले में चचेरा भाई गिरफ्तार शिवहर में महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा था विवाद हथियार…




शिवहर में विशाल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। घटना श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। विशाल कुमार की गुरुवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्यामपुर भटहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। इस दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्यामपुर भटहा थानाध्यक्ष, डीआईयू टीम और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। एसआईटी टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी और पूछताछ की। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल एकमात्र आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रिंस कुमार पहाड़पुर गांव निवासी नंदन पासवान का बेटा है। प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा था विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक विशाल कुमार और आरोपी प्रिंस कुमार चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच एक महिला से जुड़े प्रेम प्रसंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों में झड़प हुई थी। घटना वाले दिन आरोपी नशे की हालत में था और गुस्से में उसने विशाल पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 24 घंटे के भीतर मामले का हुआ खुलासा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के सहारे त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का सफल उद्भेदन किया गया। घटना के खुलासे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top