Newswahni

मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र कमेंट युवक गिरफ्तार खगड़िया में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला…




खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अलौली पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार युवक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के रौन गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की सत्यता की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर अलौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी युवक को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वालों पर पुलिस की लगातार नजर है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने यह पोस्ट किस उद्देश्य से किया था और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया आज के समय में एक प्रभावशाली माध्यम है, लेकिन इसका दुरुपयोग कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या अभद्र सामग्री पोस्ट करने से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top